Spread the love

रायपुर, 04 जून। Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को रायगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान हुआ, जिसके रिजल्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यहां भाजपा से राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से डाॅ. मेनका सिंह मैदान पर हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी राठिया आगे चल रहे हैं। जबकि डॉक्यूमेंट पत्रों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर आगे हैं।

इस सीट पर 15 बार हुए चुनाव में कांग्रेस 6 बार चुनाव जीती है, जबकि आठ विधानसभा वाले इस लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 7 बार और जनता पार्टी ने 1 बार चुनाव जीता है। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद आज तक इस सीट पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है। 1962 के बाद आज तक हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी का दबदबा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने से पहले 1952 से 1999 तक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश के अंतर्गत आता था।

अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रायगढ़ लोकसभा के अंदर 8 विधानसभा शामिल हैं, जिसमें जशपुर जिले की जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा और रायगढ़ जिले की लैलूंगा, धरमजयगढ़, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया विधानसभा शामिल है।

जानिए कौन कहां से आगे

रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आगे
दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे
राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय आगे
बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू आगे
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया आगे
बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा आगे
कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर आगे
महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू आगे
कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय आगे
जांजगीर से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे
सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज आगे