रामानुजगंज, 31 दिसम्बर| Elephant Havoc : झारखंड की ओर से शनिवार रात को आए एक नर हाथी ने बलरामपुर जिले के ग्राम सिलाजु में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक घर की दीवार ढहने से ग्रामीण अकलू भुइयां को गंभीर चोट आई।
उसे रविवार तड़के स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वन विभाग ने मृतक के स्वजन को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी है।
हाथी ने सिलाजु में बोधाली सिंह, मंगल, अकलू भुइयां के घर की दीवार को तोड़ दिया। दीवार गिरने से उसकी चपेट में अकलू आ गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि सिलाजु में जंगल किनारे के घरों को खाली करा दिया गया (Elephant Havoc)था। मना करने के बाद भी अकलू अपने घर चला गया था। इसी दौरान घटना हो गई। घटना के बाद हाथी वापस झारखंड की ओर चला गया है।