Ex CM विजय रूपाणी के निधन की खबर…! आधिकारिक पुष्टि का इंतजार…सभी शवों की हालत खराब…DNA टेस्ट के बाद ही पहचान संभव…यहां देखें

Spread the love

अहमदाबाद, 12 जून। Ex CM : गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की निधन की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। उनकी सीट संख्या 2D थी। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

PM मोदी और ब्रिटिश PM ने घटना पर व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। भारतीय और ब्रिटिश सरकारों ने संकट प्रतिक्रिया टीमों का गठन किया है। विमानन मंत्रालय और एयर इंडिया ने प्रभावित परिवारों के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है, और प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

नागरिकता के आधार पर यात्री

  • 169 भारतीय नागरिक
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 7 पुर्तगाली नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक

यह हादसा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के लिए पहली बड़ी दुर्घटना (Ex CM) है, और इसकी जांच भारतीय विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा की जा रही है।