Ex Cricketer Salil Ankola : पूर्व क्रिकेटर और एक्टर की मां की दर्दनाक मौत…! गले पर हुआ वार

Spread the love

पुणे, 04 अक्टूबर। Ex Cricketer Salil Ankola : पूर्व क्रिकेटर और एक्टर सलिल अंकोला की मां की मौत की खबर सामने आई है। उनका शव पुणे स्थित उनके फ्लैट में मिला। उनकी मां 77 साल की थीं। फिलहाल, पुणे पुलिस की एक टीम सलिल के घर पहुंच गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। हालांकि, मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के गले पर वार हुआ है, लेकिन घर में कोई फोर्स एंट्री नही है। पुलिस जांच कर रही है।

सलिल ने किया भावुक पोस्ट

सलिल अंकोला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अलविदा मां।’ 

क्रिकेट के बाद बॉलीवुड का किया रुख

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसी मैच से सचिन तेंदुलकर ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि सलिल इसके बाद लंबे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए दोबारा नहीं खेल सके। उन्होंने 20 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 13 विकेट चटकाए। टीम से अंदर-बाहर होने के बाद सलिल अंकोला ने 1996 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने सिने जगत का रुख किया।

सलिल अंकोला ने सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे सिरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वहीं उन्होंने कुरुक्षेत्र के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे। आगे उन्होंने पिता और चुरा लिया जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। हाल ही में वह बीसीसीआई के सेलेक्टर भी बनाए गए थे।