Former Minister Shiv Dahria gave a big offer to Minister Brijmohan Agarwal... Listen to the videoEx Minister
Spread the love

रायपुर, 17 जून। Ex Minister : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन चाहे तो कांग्रेस में आ जाएं। वो जो चाहेंगे वो मिलेगा।

कांग्रेस में आ जाएं, जो चाहेंगे वो मिलेगा

उन्होंने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल अभी इस्तीफे के बाद भी 6 महीने तक मंत्री रहने की बात कह रहे हैं। यह तो आने वाले समय में पता चलेगा कि वो कांग्रेस में रहेंगे या बीजेपी में। विधायकों को साथ लाने के सवाल पर डहरिया ने कहा कि अब देखते हैं कि किसको लाते हैं। बस आ जाएं, यहां सबकुछ मिलेगा। महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करने की संभावनाओं पर शिव डहरिया ने कहा कि, पिछली सरकार ने यह नियम बदले थे। जैसे विधायक मुख्यमंत्री चुनते थे, वैसे ही पार्षद मिलकर महापौर चुनेंगे। ये सबसे प्रजातांत्रिक तरीका था। जनता के हित में निर्णय लेना चाहिए। बिना सोचे समझे कुछ नहीं करना चाहिए।

बीजेपी के जांच दल पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, क्या सरकार को अपनी जांच पर भरोसा नहीं है ? बीजेपी अनुसूचित जाति के खिलाफ है ? यदि अनुसूचित जाति के साथ हैं, तो राज्यपाल के पास जो आरक्षण संशोधन विधेयक है, उसे पास कराएं।

जिनकी सरकार है वो नियंत्रण (Ex Minister) नहीं कर पा रहे हैं। दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं। बीजेपी की शुरू से यही राजनीति रही है। जाति और धर्म के नाम पर लड़ाना इनका धंधा रहा है। यह हमेशा इसी तरह की बातें करते रहते हैं। जनता धीरे-धीरे इन्हें समझने लगी है। हमारी पार्टी ऐसी पार्टी है, जिसने देश को आजादी दिलाई।