Ex Minister कवासी लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Spread the love

रायपुर, 21 जनवरी। Ex Minister : शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मंगलवार को ईडी की रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 16 जनवरी को ED ने रिमांड पर लिया था। रिमांड मिलने के बाद अब ED के वकील वकील सौरभ ने दावा किया है कि, कवासी लखमा को हर महीने 2 करोड़ कमीशन मिला था। इस राशि सुकमा में बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगी है।

ED के वकील के मुताबिक, गिरफ्तार अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह ने पूछताछ में बताया था कि पूर्व मंत्री के पास हर महीने कमीशन पहुंचता था। अरविंद सिंह ने बताया था कि शराब कर्टल से हर महीने लखमा को 50 लाख रुपए दिए जाते थे। वहीं AP त्रिपाठी ने कहा था कि 50 लाख रुपए के ऊपर भी 1.5 करोड़ रुपए और दिया जाता था। इस हिसाब से 2 करोड़ रुपए पूर्व आबकारी मंत्री को हर महीने कमीशन के मिलते थे।