Ex Mantri ke Bol : SP तेरे जैसे 50 घूमते हैं…लोड मत लेना…पक्का आदिवासी हूं निपटा दूंगा सुने VIDEO

Spread the love

अलीराजपुर, 23 सितंबर। Ex Mantri ke Bol : हाई कोर्ट से राहत मिलने की बात कांग्रेस पार्टी के नेता, पूर्व मंत्री एवं गंधवानी विधानसभा के विधायक उमंग सिंघार ने अलीराजपुर में जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए, पब्लिक को बताया कि उन्होंने धार जिले के पुलिस अधीक्षक को खुली धमकी दी है। बोले, एसपी, तेरे जैसे 50 घूमते हैं। लोड मत लेना। पक्का आदिवासी हूं, निपटा दूंगा। उल्लेखनीय है की धार जिले में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 

विधायक उमंग सिंघार ने श्री मनोज कुमार सिंह आईपीएस पर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘मैं जानता हूं, धार में बैठा एसपी भाजपा का दलाल है। मुझे एक बार फोन लगाकर बोला- आप पर 120 बी कर दूंगा। तो मैंने कहा एसपी, तेरे जैसे 50 घूमते हैं। लोड मत लेना। पक्का आदिवासी हूं, निपटा दूंगा। 

फिर उन्होंने अलीराजपुर के अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि, ‘आप सब निष्पक्ष होकर चुनाव कराएं तो हम आपका ध्यान रखेंगे। अगर आपने निष्पक्ष होकर चुनाव नहीं कराया तो अभी से अपने बोरियां बिस्तर बांध लेना, अलीराजपुर से ये कहना चाहता हूं।’