Expelled News : BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित…! महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक VIDEO पर मचा बवाल…यहां देखें

Spread the love

गोंडा, 11 जून। Expelled News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी दफ्तर में महिला कार्यकर्ता के साथ उनकी आपत्तिजनक स्थिति का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। यह वीडियो 12 मई का बताया जा रहा है, जो पार्टी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।

विवाद बढ़ने के बाद कश्यप को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री गोबिंद नारायण शुक्ला ने इस संबंध में पत्र जारी किया।

कश्यप ने सफाई देते हुए कहा कि संबंधित महिला पार्टी कार्यकर्ता है और तबीयत खराब होने पर उन्होंने सिर्फ सहारा दिया था। लेकिन यह बयान भी विवाद को शांत नहीं कर सका। घटना के चलते पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने पर संगठन ने सख्त कदम उठाया है।