Explosion in Factory Breaking : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका…! 2 की मौत…कई गंभीर घायल…

Spread the love

जबलपुर,  22 अक्टूबर। Explosion in Factory Breaking : जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में बड़ा हादसा हो गया। जबरदस्त धमाके में 2 कर्मचारियों की मौत होने की खबर है। वहीं, 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है। 

बताया जा रहा है कि एफ 6 सेक्शन के एरियल बम में धमाका हुआ। हादसा इतना भयानक था कि बिल्डिंग भी धराशायी हो गई। जानकारी के मुताबिक, कई कर्मचारी दबे हुए हैं। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन बचाव कार्य में जुट गया है।