Spread the love

नई दिल्ली,1 मार्च। Fatima The Drifter : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन न जानें कितने ही लोग अलग-अलग वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। उन्हीं सभी वीडियो में से कुछ गिने-चुनें वायरल होते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाते हैं।

आप अगर रेगुलर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है। अभी एक स्टंट का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर कई गाड़ियां चल रही हैं। उसी बीच नजर एक ई-रिक्शा पर पड़ती (Fatima The Drifter)है जो सामान्य तरीके से तो नहीं ही चल रही थी। उस रिक्शा को एक लड़की चला रही थी और वो भी स्टंट करते हुए।

रिक्शा का एक पहिया हवा में था और बचे हुए दो पहियों से वो रिक्शा को तेज रफ्तार में चला रही थी। इस दौरान उसके चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखा कि कहीं हादसा हो सकता है। उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे मानो यह उसका रोज का काम है।

यहां देखें वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by JEEJAJI (@jeejaji)

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में ‘Woman Empowerment’ लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बसंती ई-रिक्शा वाली। दूसरे यूजर ने लिखा- जीजी ने मौज कर (Fatima The Drifter)दी। तीसरे यूजर ने लिखा- अब कोई women नहीं बोलेगा। चौथे यूजर ने लिखा- फातिमा द ड्रिफ्टर। एक अन्य यूजर ने लिखा- फातिमा एंड फ्यूरियस।