खरगोन, 5 मई। Fight With Principal-Librarian : मध्य प्रदेश के खरगोन में एक महिला प्राचार्य और महिला लाइब्रेरियन के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाएं स्कूल परिसर के अंदर मारपीट करती नजर आ रही हैं।
दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप भी लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य और लाइब्रेरियन को उनके पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य और लाइब्रेरियन ने मेनगांव थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है|
महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे और प्राचार्य ने लाइब्रेरियन की चोटी पकड़कर दीवार पर पटक दिया। उन्होंने वीडियो बना रही लाइब्रेरियन का मोबाइल भी तोड़ (Fight With Principal-Librarian)दिया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना शुक्रवार (2 मई) की है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कलेक्टर ने दोनों को पद से हटाया
महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट का विडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के आदेश पर सहायक आयुक्त ने प्राचार्य और शिक्षिका लाइब्रेरियन को उनके पद से हटा दिया (Fight With Principal-Librarian)है। महिला प्राचार्य प्रवीण दाहिया और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) मधुरानी ने अलग-अलग समय पर मेनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला मेनगांव थाना क्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का है।
प्राचार्य पर लगे आरोप
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि स्कूल के अन्य कर्मचारी प्राचार्य पर आरोप लगा रहे हैं। प्राचार्य भी वीडियो बनाते समय लाइब्रेरियन पर काम न करने का आरोप लगाती हैं, लेकिन बाद में उन्हें गुस्सा आ जाता है और वह लाइब्रेरियन को थप्पड़ मार देती हैं। इसके साथ ही उनका फोन भी तोड़ देती हैं।
इस दौरान वह किसी अन्य कर्मचारी का भी नाम लेती हैं तो वह कर्मचारी अपना नाम लेने पर आपत्ति जताता (Fight With Principal-Librarian)है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मारपीट करने वाली दोनों कर्मचारियों को हटा दिया गया है।