Former CM भूपेश बघेल को बड़ा झटका…! पाटन नगर पंचायत और दो नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी को मिली बुरी हार

Spread the love

रायपुर, 15 फ़रवरी। Former CM : कांग्रेस के नवनियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के नगर पंचायत, और दो नगर पालिका अमलेश्वर और कुम्हारी में कांग्रेस प्रत्याशी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। 

अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने जीत हासिल की है। इसी तरह पाटन नगर पंचायत, और कुम्हारी में भी भाजपा प्रत्याशी को बड़ी जीत हासिल हुई है।