नई दिल्ली, 29 अप्रैल। GF-BF Viral Video : हर साल लाखों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा देते हैं। फिर भी कुछ लोग रीलबाजी के चक्कर में अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आते हैं। ऐसे में कई बार वे हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। कई बार पुलिस उन पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन स्टंटबाजी का चस्का ही उन्हें कुछ ऐसा लगा हुआ है कि वे उन्हें इन बातों का कोई प्रभाव ही नहीं पड़ता।
हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का अपनी बंदी को बाइक के पीछे बैठाकर स्टंट करते हुए अपनी बाइक फुल स्पीड में दौड़ा रहा है। कुछ दूर आगे जाते ही वह हादसे का शिकार हो जाता (GF-BF Viral Video)है। जिससे वह और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों बुरी तरह घायल हो जाते हैं|
बाइक के पीछे गर्लफ्रेंड को बैठाए स्टंट कर रहा था लड़का
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी बाइक पर पीछे अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाए हुए है। साथ में लड़की के होने से वह सड़क पर अपनी बाइक को बिजली की रफ्तार से दौड़ा रहा था।
साथ ही उसे बेपरवाह लहराते हुए राइड कर रहा था। लेकिन अगले ही पल उसकी बाइक की टक्कर सड़क पार कर रहे एक स्कूटर वाले अंकल जी से हो जाती (GF-BF Viral Video)है। बाइक का बैलेंस बिगड़ते ही लड़का और गर्लफ्रेंड दोनों ही सड़क पर बिखर से जाते हैं।
लड़की का चक्कर कहकर लोगों ने खूब लिए मजे
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर @divya_gandotra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने लड़के के बाइक एक्सीडेंट को बिल्कुल जायज ठहराया।
जबकि कुछ लोगों ने यह माना कि इस जगह पर स्कूटर वाले अंकल की गलती ज्यादा थी। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा – जो भी हुआ वह देखकर दिल खुश हो (GF-BF Viral Video)गया। दूसरे ने लिखा- इतना तो ये लोग डिजर्व करते हैं। रोड पर बेपरवाह बाइक चलाएंगे तो भुगतेगा कौन?