कानपुर, 10 मार्च| GF, PATNI AUR CALL GIRL : उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 साल के बच्चे का रेप कर हत्या कर दी गई| पुलिस ने जांच में बताया कि आरोपियों की पत्नी और गर्लफ्रेंड ने रमजान के महीने में कथित तौर पर संबंध बनाने से मना कर दिया|
इसके बाद आरोपियों ने मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के को किडनैप करके रेप किया| उसके बाद उसकी हत्या कर बॉडी कुएं में फेंक दी| पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| वहीं अन्य को तलाश कर रही है|
रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार, 5 मार्च की है| कानपुर के अरौल इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के 13 साल के नाबालिग बेटे को किडनैप कर लिया गया| घटना के अगले दिन 6 मार्च को पीड़ित के परिवार को फिरौती का मैसेज आया|
मैसेज में लिखा था कि तुम्हारा भाई हमारे पास है| अगर जिंदा चाहते हो तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपये जुटा लो| पुलिस को खबर दी तो जान से मार (GF, PATNI AUR CALL GIRL)देंगे| रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित के घर वालों ने मैसेज का जवाब नहीं दिया|
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों को लगा कि पीड़ित के घरवालों ने मैसेज नहीं देखा| इसके बाद मोहल्ले के रहने वाले हुसैनी ने घर जाकर कहा कि आप लोग अपना मोबाइल चेक करो कोई मैसेज तो नहीं आया| घरवालों को शक हुआ| मामले की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने जांच किया तो पाया कि मैसेज 22 साल के हुसैनी के फोन से ही आया था| पुलिस ने तुरंत ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी| पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया|
पुलिस पूछताछ में हुसैनी ने बताया कि इस घटना में उसके साथ अजहर उर्फ अज्जू भी शामिल था| पूछताछ में आगे बताया कि रमजान के महीने में पत्नी रोजे के चलते शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही (GF, PATNI AUR CALL GIRL)थी| इसलिए गांव के ही लड़के को अगवा कर लिया| आरोपी ने बताया कि उनकी नीयत थी कि सेक्शुअल डिजायर भी पूरी हो जाएगी| फिरौती में कुछ रुपए भी मिल जाएंगे|
आरोपियों ने बताया कि मृतक युवक गर्लफ्रेंड बनाने का शौकीन था| इसका आरोपियों ने फायदा उठाया| उन्होंने उसे झांसा दिया कि वे एक कॉल गर्ल को उसकी गर्लफ्रेंड बनाएंगे| इस लालच में आकर युवक उनके साथ चला गया| युवक को जंगल में ले जाकर आरोपियों ने रस्सी से बांध दिया| पहले उसे धमकाया|
इसके बाद उसका रेप किया| जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी| रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के बाद भी वे नहीं (GF, PATNI AUR CALL GIRL)रुके| उन्होंने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर हमला किया| इससे उसका सिर फट गया| फिर शव को कुएं में फेंक दिया ताकि घटना को छिपाया जा सके|
ACP ब्रजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि एक नाबालिग बच्चे का अपहरण हुआ था| जिसमें मोहल्ले के ही दो लड़के उसको लेकर के गए थे| उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड ने रमजान में उनके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था| इसके लिए दोनों उस बच्चे को ले गए कि चलो तुमको एक लड़की से मिलाते है| उन्होंने उसके साथ रेप किया| फिर उसकी हत्या कर दी| इसके बाद बॉडी कुएं में फेंक दी|
उन्होंने आगे कहा कि हुसैनी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया है| जबकि अज्जू की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है| जल्द ही अज्जू को भी अरेस्ट करके जेल भेज दिया जाएगा|