Gift to Teachers : छत्तीसगढ़ सरकार का शिक्षकों को तोहफा…! 2798 शिक्षकों को मिली पदोन्नति…बने प्राचार्य…यहां देखें List

Spread the love

रायपुर, 02 जुलाई। Gift to Teachers : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी किया गया है।

पदोन्नति पाने वालों में शामिल

  • 1320 शिक्षक- जिनमें व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) शामिल हैं, उन्हें प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
  • इसके साथ ही, 1478 ई-संवर्ग के शिक्षकों को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति मिली है। इनमें भी व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक शामिल हैं।