नई दिल्ली, 18 जून। Girl-Boy Viral Video : सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों को हंसने का एक बहाना मिल जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक लड़का साइकिल चला रही कुछ लड़कियों के पीछे पड़ा होता है, लेकिन वे लड़कियां भी कहां कुछ कम थीं। उन्होंने उसे ऐसा सबक सिखाया कि कुछ ही पल में उसके होश ठिकाने आ गए। साइकिल की सवारी और थोड़ा-सा मस्ती-मजाक भरा रोमांच इस वीडियो को और भी खास बना देता है
लड़कियों को छेड़ना पड़ गया भारी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सड़क पर साइकिल से जा रही दो लड़कियों के पीछे ऐसे पड़ता है कि उससे पीछा छुड़ाने के लिए लड़कियों को दूसरे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं। वीडियो में लड़के को स्केट चलाते हुए देखा जा सकता है, जहां वह तेज रफ्तार में स्केटिंग करते हुए एक लड़की की साइकिल के करियर के पीछे बैठ जाता (Girl-Boy Viral Video)है। इस पर पीछे साइकिल से आ रही दूसरी लड़की उस लड़के के माथे पर थपकी लगाकर आगे बढ़ जाती है। यह देख लड़का अगले ही पल उस लड़की को छोड़ दूसरी लड़की की साइकिल के पीछे दौड़ने लगता है। तभी वह पहली वाली लड़की पीछे से आती है और उसे जोर से एक लात मारकर निकल जाती है। लात पड़ते ही लड़का सड़क किनारे खाईं में गिर जाता है।
वीडियो पर आए लोगों के ऐसे-ऐसे कमेंट्स
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Meenaks06356943 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “लड़की देख दिमाग का बैलेंस बिगड़ा, अगले ही पल खुद का भी बैलेंस डगमगा (Girl-Boy Viral Video)गया।” दूसरे ने लिखा, “थोड़ी और जोर से लात मारना था।” तीसरे ने लिखा, “बेचारे को नारी शक्ति का ज्ञान पहले नहीं था, वरना बदमाशी नहीं करता, पर अब एक किक से उसको दिव्य ज्ञान हो गया है नारी शक्ति का, अब दुबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।” तीसरे ने लिखा, “लातों के भूत बातों से नहीं मानते, सही किया।