Spread the love

इंदौर, 25 मार्च| Girl Shot At Party : मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब पार्टी के दौरान एक लड़की की आंख में गोली लग गई। इसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर आए और अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।

जब अस्पताल में लड़की की मौत हो गई तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटनाक्रम महालक्ष्मी नगर का है। लड़की का नाम भावना है। वह अपने दोस्तों के साथ थी, जहां उसे गोली लग गई। लड़की मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली है|

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लड़की का इलाज चल रहा है। लसूडिया पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिससे भावना के दोस्त भागे (Girl Shot At Party)हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान गोली चली है, जो लड़की की आंख में लग गई।

क्या है मामला?

मामला लसूरिया थाना क्षेत्र का है। महालक्ष्मी नगर में आशू यादव और उसके अन्य दोस्तों ने किराए पर एक मकान लिया था। इसी मकान पर गुरुवार रात पार्टी चल रही थी। देर रात तक पार्टी चलती रही और अचानक गोली चलने की आवाज आई।

इसके बाद सभी लड़के पार्टी छोड़ उस लड़की को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए, जिसकी आंख में गोली लगी थी। घायल युवती को कार में डालकर दो लड़के अस्पताल लेकर (Girl Shot At Party)पहुंचे। इस बीच किराए के मकान की चाबी भी वहीं छोड़ दी और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गए