Governor Haribhau Bagde : अकबर की शादी प्रिंसेज से नहीं मेड से हुई थी…! राज्यपाल का ऐतिहासिक तथ्यों पर दावा

Spread the love

जयपुर, 30 मई। Governor Haribhau Bagde : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उदयपुर में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में ऐतिहासिक तथ्यों पर विवादास्पद बयान दिए। उन्होंने दावा किया कि जोधा और अकबर की शादी कभी नहीं हुई थी और यह विदेशी इतिहासकारों द्वारा फैलाया गया झूठ है।

उन्होंने यह भी कहा कि आमेर के राजा भारमल ने अपनी एक दासी की बेटी की शादी अकबर से कराई थी, न कि किसी राजकुमारी से। इससे 1569 में आमेर शासक भारमल की बेटी और अकबर के बीच विवाह की ऐतिहासिक जानकारी पर नई बहस छिड़ गई है।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि अंग्रेजों ने हमारे नायकों का इतिहास बदल दिया और इसे ठीक से नहीं लिखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को सही रूप में सामने लाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी अकबर को संधि पत्र नहीं लिखा था, और यह पूरी तरह से ‘भ्रामक’ है। राज्यपाल ने महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज को देशभक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि उनके जन्म में 90 साल का अंतर था, लेकिन अगर वे समकालीन होते तो देश का इतिहास कुछ और होता। राज्यपाल के इन बयानों ने इतिहास के कई पहलुओं पर एक नई चर्चा छेड़ दी है।

बहरहाल, राज्यपाल ने इस बयान(Governor Haribhau Bagde) के माध्यम से भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता की भी बात की है, ताकि ऐतिहासिक तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। यह बयान ऐतिहासिक तथ्यों की पुनः समीक्षा की आवश्यकता को उजागर करता है और भारतीय इतिहास के पुनर्लेखन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।