Spread the love

माउंट आबू, 04 मई। Gyan Sarovar Academy : ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन के खुले सत्र में मीडियाकर्मियों ने मीडिया की बदलती भूमिका, नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और आत्ममूल्यांकन जैसे अहम विषयों पर गंभीर विचार साझा किए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रो. डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि नैतिक मूल्यों के ह्रास से समाज के मूलभूत ढांचे पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा दिए जा रहे मूल्य आधारित प्रशिक्षण को सामाजिक एकता के लिए आवश्यक बताया।

मीडिया की जवाबदेही और पारदर्शिता पर बल

ज्ञान सरोवर निदेशिका बीके प्रभा दीदी ने मीडियाकर्मियों को आध्यात्मिकता को अपनाकर सत्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. ऊर्वशी परमार ने निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता को मीडियाकर्मियों का मुख्य दायित्व बताया।

डीडी न्यूज के संपादक उमानाथ सिंह ने बदलते मीडिया परिदृश्य को नई पीढ़ी के लिए चुनौतीपूर्ण बताते हुए नैतिकता के पालन को जरूरी बताया। दैनिक देशोन्मुख के एडिटर राजेश राजोरे ने मीडिया में पारदर्शिता और सत्य के सिद्धांतों से समझौता न करने का आग्रह किया।

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और मीडिया विशेषज्ञों ने भी विचार रखे। बीके शकू बहन ने राजयोग का अभ्यास कराते हुए शांति का अनुभव कराया, जबकि बीके डॉ. रीना ने मंच संचालन किया।

यह सम्मेलन मीडिया (Gyan Sarovar Academy) की भूमिका को एक नई नैतिक दिशा देने की प्रेरणा बनकर सामने आया।

मीडिया विशेषज्ञों की सामूहिक पुकार

महाराष्ट्र दैनिक देशोन्मुख के एडिटर राजेश राजोरे ने कहा कि मीडिया के बदलते आयाम को देखते हुए नैतिकता को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। मीडिया में सत्य, पारदर्शिता आदि सिद्धांतों का समझौता नहीं करना चाहिए।

नोएडा से आए बिजनेस स्टेंडर्ड न्यूज एडिटर आशुतोष ओझा, भोपाल से आई एक न्यूज चैनल की डायरेक्टर व एडिटर शेफाली गुप्ता, प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके सुशांत, ज्ञानामृत पत्रिका की सहायक एडिटर बीके उर्मिला बहन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मुंबई से आई वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बीके शकू बहन ने राजयोग का अभ्यास कराते हुए गहन शान्ति की अनुभूति कराई। प्रभाग की भोपाल क्षेत्रीय संयोजिका बीके डॉ. रीना ने मंच का संचालन किया।