Hand Grenade Blast : सामने आई बड़ी खबर…! जोरदार धमाके से दहला BJP नेता का घर…सदमे में परिवार…कई चीजें क्षतिग्रस्त…यहां देखें VIDEO

Spread the love

जालंधर, 08 अप्रैल। Hand Grenade Blast : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर एक धमाका हुआ। यह धमाका रात करीब 1 बजे हुआ। मनोरंजन कालिया को पहले लगा कि ये बादलों की गरज है। बाद में उन्होंने पुलिस को खबर दी। घटना के बाद इलाके में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अफसर भी अलर्ट हो गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

DCP मनप्रीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच के बाद पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। फोरेंसिक जांच में पता चलेगा कि धमाका कैसे हुआ और किस चीज से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी नेता ने बताया रात को क्या हुआ

जालंधर के पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कहा कि घटना मनोरंजन कालिया के आवास पर हुई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को पंजाब सरकार द्वारा चार गनमैन अलॉट किए गए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं। सुरक्षा रात को उनकी कोठी में ही रहती हे। सीसीटीवी के मुताबिक, वारदात रात को एक बजे के बाद हुई। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है और एक मिनट की दूरी पर थाना है। सामने नगर निगम का कार्यालय है।

पटियाला की बादशाहपुर पुलिस चौकी में धमाका

इससे पहले, पटियाला की बादशाहपुर पुलिस चौकी में एक अप्रैल को रात दो बजे तेज धमाका (Hand Grenade Blast) हुआ। धमाके से पुलिस चौकी की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उधर, पुलिस ने ग्रेनेड हमले की आशंका से इन्कार किया है। एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि चौकी के आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कहीं पर धमाके की सामग्री के अवशेष या फिर कोई अन्य सामान नहीं मिला, ग्रेनेड हमले का संकेत मिल सके। मामले की जांच की जा रही है।