नई दिल्ली, 21 मई| Hippopotamus Chasing Man : सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियोज़ ऐसे भी होते हैं। जो लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देते हैं।
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स पर विशालकाय दरियाई घोड़ा (हिप्पो) हमला करता नजर आया। इस खौफनाक वीडियो में शख्स की जान बाल-बाल बची, और उसका यह दिल दहला देने वाला वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है|
शख्स पर दरियाई घोड़े ने किया हमला
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 66 लाख लोगों ने देखा और 25 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में नजर आ रहा शख्स किसी चिड़ियाघर का जूकीपर लग रहा (Hippopotamus Chasing Man)है। वीडियो में शख्स को दरियाई घोड़े के बाड़े (enclosure) से भागता हुआ देखा जा सकता है। उसके ठीक पीछे एक विशाल दरियाई घोड़ा उसका पीछा कर रहा होता है।
इतने में शख्स उस बाड़े के चौखट पर गिर पड़ता है और वह दरियाई घोड़ा अपना मुंह खोले उसे खाने के लिए तैयार हो जाता है। दरियाई घोड़ा गुस्से में गुर्राता हुआ शख्स के बेहद करीब पहुंच जाता है, लेकिन आखिरी पल में शख्स तेजी से उठकर भाग निकलता है और उसकी जान बच जाती है।
बेहद आक्रामक होते हैं दरियाई घोड़े
यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने इसकी तुलना हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्मों से की, तो कुछ ने शख्स की किस्मत की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह तो किसी हॉरर मूवी का सीन लगता है!” वहीं, दूसरे ने लिखा, “दरियाई घोड़ा कितना खतरनाक हो सकता (Hippopotamus Chasing Man)है, यह वीडियो उसका सबूत है।” बता दें कि दरियाई घोड़े को देखकर भले ही लगे कि वे धीमे और शांत स्वभाव के हैं, लेकिन हकीकत में वे अफ्रीका के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक हैं।
ये जानवर बेहद आक्रामक होते हैं, और इंसानों या जानवरों को भी खतरा मानकर उन हमला कर देते हैं। एक वयस्क दरियाई घोड़ा 4000 पाउंड तक वजनी हो सकता है और जमीन पर 20 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। पानी में ये और भी खतरनाक होते हैं, क्योंकि वे तेजी से तैर सकते हैं और चुपके से हमला करते हैं।