Horrific Accident : भीषण हादसा…! बोलेरो और बस की टक्कर में 10 की मौत

Spread the love

प्रयागराज, 15 फरवरी। Horrific Accident : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई। जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

घटना को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है।

हालांकि, हादसा कैसे हुआ? इसके सही वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

बस में सवार 19 श्रद्धालु हुए जख्मी

बताया जा रहा है कि बस में सवार 19 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।  साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों (Horrific Accident:) को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।