Husband Tied Wife Raped : महिला के साथ दरिंदगी…पति को बांध कर महिला से गैंगरेपअस्प…ताल में घंटों तड़पती रही पीड़िता

Spread the love

बोकारो, 30 मई| Husband Tied Wife Raped :  झारखंड के बोकारो जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ही पति के सामने चार से अधिक दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब दंपत्ति बाजार से लौट रहा था और नशे में था। अपराधियों ने पहले पति को बंधक बनाया, फिर महिला को जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं।

पति को बांधकर देखती रही दरिंदगी

घटना की पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बूंदीबाग बाज़ार गई थी। लौटते समय पति ने नशे में एक साथी के साथ मिलकर उसे भी शराब पिलाई। इसी दौरान पहले से घात लगाए चार से पांच युवकों ने रास्ता रोका। उन्होंने पति को पकड़कर पेड़ से बांध (Husband Tied Wife Raped)दिया और बेरहमी से पीटा। उसके बाद महिला को जबरन घसीटते हुए सुनसान जगह ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

अस्पताल में घंटों तड़पती रही पीड़िता, व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद जब पुलिस पीड़ित दंपत्ति को थाने लेकर पहुंची, तब जाकर मेडिकल जांच के लिए महिला को सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन यहां भी लापरवाही की हद पार हो (Husband Tied Wife Raped)गई – गंभीर हालत में पहुंची पीड़िता को घंटों तक इलाज नहीं मिला और वह दर्द से तड़पती रही। यह अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

चार आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन मौन

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जब मीडिया ने बोकारो पुलिस अधीक्षक और डीएसपी से प्रतिक्रिया मांगी, तो वे कैमरों से बचते नजर (Husband Tied Wife Raped)आए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन पीड़िता के साथ हुई क्रूरता ने समाज और सिस्टम दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।