आगरा, 30 दिसम्बर| Husband Turns Out Player : उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| यहां दो महिलाओं ने एक युवक को अपना-अपना पति बताया है| महिलाओं ने पुलिस थाने में शिकायत कर एक-दूसरे पर पति को हड़पने का आरोप लगाया है| पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है| गुरुवार को हुई काउंसलिंग के दौरान समझौता न होने पर उन्हें अगली तारीख पर बुलाया गया है|
दरअसल, 26 दिसंबर के दिन परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान एक अजीब केस आ गया| परमार्श केंद्र पहुंची दो महिलाओं ने एक युवक को अपना पति होने का दावा (Husband Turns Out Player)किया| दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर पति को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाने लगीं|
एक महिला ने काउंसलर को बताया कि उसका विवाह साल 2020 में हुआ था| दूसरी महिला ने कहा कि उसकी शादी 2022 में हुई थी| बातचीत में युवक ने कहा कि साल 2020 में उसने प्रेम विवाह किया था| युवक अपनी पहली पत्नी को घर से अलग दूसरे स्थान पर रखता था. पहली शादी के बारे में युवक ने अपने घरवालों को भी नहीं बताया (Husband Turns Out Player)था| इसके बाद साल 2022 में परिजनों ने युवक की शादी किसी अन्य युवती से करा दी थी|
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों महिलाओं को अगली तारीख पर शादी के साक्ष्यों को लाने को कहा है| काउंसलर ने तीनों से अपने-अपने परिजनों को भी साथ लाने की बात कही है| परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि बड़ा अजीब केस आया था| लड़की ने कहा कि मेरी शादी 2022 में मेरी शादी हुई थी| मेरे अलावा, मेरे पति ने अनऑथराइज्ड दूसरी शादी कर रखी है| पति उस लड़की से बात भी करते हैं|
काउंसलिंग के दौरान लड़के ने बताया कि वह एक प्राइवेट नौकरी करता है| काम के सिलसिले को लेकर में लड़कियों से बात करता है| पत्नी लड़कियों से बात करने के लिए मना करती है| जबकि नौकरी के चलते में उसे सबसे बात करनी पड़ती है| काउंसलर ने कहा कि पति-पत्नी को समझाया गया है| अगली तारीख पर दोनों पति पत्नी के माता-पिता को भी बुलाया गया है|