IAS Officer Rape Allegation CG : सात साल की दरिंदगी…आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त पर महिला का आरोप…शादी का झांसा, रेप और तीन गर्भपात…

Spread the love

दंतेवाड़ा, 28 मई| IAS Officer Rape Allegation CG : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, सात वर्षों तक शारीरिक शोषण, झूठे वादे, और तीन बार गर्भपात कराने के बाद जब उसने विवाह की मांग की, तो आरोपी अफसर ने इंकार कर दिया।

यह मामला सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अफसर का मोबाइल बंद है और वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

क्या है मामला?

महिला की मुलाकात वर्ष 2018 में आनंदजी सिंह से हुई थी, जब वे दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

महिला ने बताया कि वह स्वयं शादीशुदा थी, लेकिन तलाक की प्रक्रिया में (IAS Officer Rape Allegation CG)थी।

इसी दौरान आनंदजी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

7 वर्षों तक चले इस संबंध में महिला तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार कथित आरोपी ने गर्भपात कराया।

कानूनी कार्रवाई शुरू:

महिला ने मामला गीदम थाना में दर्ज कराया।

पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी से संपर्क करने का प्रयास कर रही (IAS Officer Rape Allegation CG)है, लेकिन अभी तक उसका फोन बंद है और लोकेशन अज्ञात।

प्रशासन में मचा हड़कंप:

इस संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना ने सरकारी अफसरों की नैतिकता और जवाबदेही पर सवाल उठा दिए हैं। आदिवासी क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी द्वारा ऐसा कृत्य न केवल व्यक्तिगत अपराध है, बल्कि सिस्टम की साख पर भी धब्बा है।