Illegal Murrum Excavation करते जेसीबी और हाइवा जब्त

रायपुर, 24 जून। Illegal Murrum Excavation : सुरही नदी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरूम और मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे दो वाहनों को जब्त किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खनिज विभाग की टीम ने 23 जून को क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान ग्राम नादिया स्थित सुरही नदी के पास मुरूम एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा वाहन पकड़े गए। जेसीबी क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2801 और हाइवा क्रमांक सीजी 08 एजे 9088 को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से गंडई थाना परिसर में खड़ा करा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जेसीबी का संचालन पथर्रा निवासी कमलेश्वर कर रहा था, जबकि वाहन स्वामी ग्राम नादिया का निवासी है। वहीं हाइवा का चालक निवासपुर निवासी धनीराम तथा वाहन स्वामी देवपुरा निवासी मिथलेश साहू बताया गया है।

खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच दल लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Special Article : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और

रायपुर, 26 अगस्त। Special Article : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव बन रहा है। विष्णु देव साय…

Read more

Women Farmers Employment : बड़ांजी में देसी मुर्गीपालन से महिलाओं के लिए खुली स्वरोजगार की नई राह, आईएफसी परियोजना के तहत 600 देसी चूजों की ब्रुडिंग शुरू, 25 महिला किसानों को मिलेगा आजीविका का संबल

रायपुर, 25 अगस्त। Women Farmers Employment : देसी मुर्गीपालन ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए कम लागत में एक मजबूत और आत्मनिर्भर स्वरोजगार का जरिया बनकर उभर रहा…

Read more