Independence Day : 15 अगस्त से पहले महापौर-नपाध्यक्ष की बल्ले-बल्ले…! मानदेय में 20% की बढ़ोत्तरी…यहां सुनिए CM का बड़ा ऐलान VIDEO

Spread the love

इंदौर, 12 अगस्त। Independence Day : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 अगस्त से पहले प्रदेश इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन’ में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20%  प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। सीएम मोहन के इस ऐलान का फायदा महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों को होगा।

अब इतना होगा मानदेय

जानकारी के मुताबिक अब तक मध्य प्रदेश में महापौरों की सैलरी 22 हुआ करती थी, जिसमें सीएम के ऐलान के बाद 4400 रूपये का इजाफा होगा।

सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिका को 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

सीएम के ऐलान के बाद ‘नगरपालिका अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार से बढ़कर 7 हजार 200 हो जाएगा।

उपाध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़ाकर 5 हजार 760 रुपये प्रति माह होगा।

इसी प्रकार नगरपालिका में पार्षद का मानदेय 3 हजार 600 से बढ़कर 4 हजार 320 रुपया हो जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष का मानदेय 4800 से 5 हजार 760 रूपये हो जाएगा।

वहीं उपाध्यक्ष का 4200 से 5040 रूपये हो जाएगा।

इसके साथ ही नगर परिषद के पार्षद का मानदेय 2800 से 3360 रूपये (Independence Day) कर दिया गया है।