रायपुर, 14 अगस्त। Independence Day : स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट और वीरतापूर्ण सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 अफसरों और जवानों को तीन अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में gallantry (वीरता), distinguished service (विशिष्ट सेवा) और meritorious service (सराहनीय सेवा) श्रेणियों में पदक प्रदान किए जाएंगे।
वीरता पदक 14 पुलिसकर्मी
वीरता पदक पाने वालों में राज्य के 14 बहादुर पुलिस अफसर और जवान शामिल हैं, जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया है।
इनमें तीन पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत वीरता पदक से नवाजा जाएगा:
- ASI रामूराम नाग
- कांस्टेबल कुंजाम जोगा
- कांस्टेबल बेंजाम भीमा
इन वीर जवानों ने नक्सल मोर्चे पर लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इनके बलिदान को सलाम करते हुए सरकार ने इन्हें मरणोपरांत सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, सुकमा के पूर्व एसपी सुनील शर्मा को भी उनकी वीरतापूर्ण सेवाओं के लिए gallantry medal से सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक 1 पुलिस अधिकारी
- ADG हिमांशु गुप्ता को दीर्घकालीन, समर्पित और प्रभावशाली सेवा के लिए यह सर्वोच्च सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 10 पुलिस अधिकारी
इन अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य और सेवा भावना के लिए चुना गया है:
- आईजी ध्रुव गुप्ता
- एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर
- कमांडेंट श्वेता राजमणि
- आईपीएस रवि कुमार कुर्रे
- एआईजी रोहित कुमार झा
- और अन्य 5 अधिकारी
राज्य में उत्सव का माहौल
इन सम्मानों की घोषणा के बाद पूरे पुलिस विभाग में गर्व और उत्साह का माहौल है। अफसरों और जवानों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। साथ ही यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा देगा।
वीरों को सम्मान और समर्पित सेवकों को सराहना देने की यह परंपरा, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीरों को हमारा नमन।






