Spread the love

इंदौर, 15 सितंबर। Indore Shameful : इंदौर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक आर्मी के जवान ने एक बैंककर्मी की पत्नी के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से दुष्कर्म किया। आरोपी ने न केवल महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास भी डाल दिया। इस घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह घटना शुक्रवार देर रात एबी रोड स्थित एक होटल में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय यादव ने महिला को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहीं पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास डाल दिया। पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में जाकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्लैकमेलिंग का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संजय ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था, और उसी वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। फौजी ने महिला को ब्लैकमेल कर होटल बुलाया था और दुष्कर्म के बाद उससे 40-50 हजार रुपए मांगे। महिला एटीएम से रुपए निकालने के लिए होटल से बाहर आई और और सीधे थाने पहुंची। आरोपी पूर्व में भी एक से डेढ़ लाख रुपए ले चुका है।

ठीक से चल नहीं पा रही थी पीड़िता

महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की मुलाकात एक साल पहले महू आर्मी कैंटीन में हुई थी। शुक्रवार को आरोपी पीड़िता से मिलने इंदौर आया था। दोनों एक होटल में रुके थे, जहां आरोपी ने यह घिनौना कृत्य किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को ब्लैकमेल भी करता था और उससे कुछ रुपए भी ले चुका है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला पुलिस ने आगे बताया कि, पीड़ित महिला आरोपित से छूटकर रोते हुए थाने पहुंची, वह ठीक से चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह रही थी। रात में उससे दुष्कर्म हुआ था, ब्लीडिंग भी हो रही थी। थाने में महिला ने अपने साथ गलत काम की शिकायत की और बताया कि आरोपित अभी होटल में ही मौजूद है, उसे गिरफ्तार कर लीजिए।