रायपुर, 19 दिसम्बर| IPS GP Singh : IPS जीपी सिंह को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। केंद्र सरकार से मिले बहाली के आदेश के बाद अब राज्य सरकार ने भी उनकी बहाली का आदेश जारी कर दिया है।
गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई 2023 को जारी सभी आदेश को निरस्त करते हुए सभी परिणामी लाभों के साथ गुरजिंदर पाल सिंह को बहाल करने का आदेश दिया गया है।
आपको बता दें कि जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में कार्रवाई की गई थी। अब नौकरी मिलते ही जीपी सिंह डीजी की रेस में भी शामिल हो गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर दिया (IPS GP Singh)है।गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिनांक से फिर से उनके पद पर बहाल कर दिया है।
इस आदेश को जीपी ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में चुनौती दी। उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश को कैट ने गलत बताया। उन्हें बहाली का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने भी सारे केस खत्म कर दिए (IPS GP Singh)हैं।
कल्लूरी और जीपी सिंह डीजी की रेस में
एडीजी जीपी सिंह बहाली के साथ ही डीजी की रेस में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में एक डीजीपी और तीन डीजी का पद है। इस साल आईपीएस पवन देव, अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को डीजी प्रमोट किया गया (IPS GP Singh)है।
फरवरी 2025 में अशोक जुनेजा रिटायर हो जाएंगे। उसके बाद एडीजी SRP कल्लूरी और इसी बैच के जीपी सिंह डीजी की रेस में शामिल हो गए हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि अभी कुछ समय तक पुलिस हेडक्वार्टर में काम कराने के बाद मेन स्ट्रीम के विभागों का चार्ज सिंह को दिया जा सकता है।


