Kalyugi Maa : रिश्तों को किया शर्मसार…! तीन साल की बच्ची की ममता पर भारी पड़ा प्रेम…पति और मासूम बेटी को छोड़ भतीजे संग रचाई शादी…बोली- मैं अपनी बेटी को नहीं रखूंगी…यहां देखें VIDEO

Spread the love

जमुई/बिहार, 23 जून। Kalyugi Maa : बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और तीन साल की मासूम बेटी को छोड़कर अपने ही रिश्ते में लगने वाले भतीजे से मंदिर में शादी कर ली। मामला जमुई सदर थाना क्षेत्र के सिकेरिया गांव का है, जहां अब पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय आयुषी कुमारी मूल रूप से पटना की रहने वाली है और कुछ साल पहले उसकी शादी सिकेरिया गांव के विशाल कुमार दुबे से हुई थी। इस दंपति की एक तीन साल की बेटी भी है। लेकिन पिछले एक साल से आयुषी का अपने पति के भतीजे सचिन दुबे से प्रेम संबंध चल रहा था।

सचिन और आयुषी एक ही मोहल्ले में रहते थे, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। मोबाइल पर बातचीत से यह रिश्ता और गहरा होता गया। आखिरकार, आयुषी ने अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ मंदिर में शादी कर ली।

दरअसल, राजीव नगर, पटना की रहने वाली Ayushi Kumari की शादी वर्ष 2021 में Vishal Dubey से हुई थी। इस दंपति की एक बेटी भी है। लेकिन 2022 में आयुषी की जिंदगी में आया एक नया मोड़, जब उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए विशाल के भतीजे Sachin Dubey से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और ये रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया।

प्यार में पागल आयुषी ने 15 जून को अपने पति विशाल और बेटी को छोड़ दिया और सचिन के साथ घर से भाग गई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन विशाल ने सहमति दे दी और दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया। आयुषी ने तलाक लेकर पति से कानूनी रूप से रिश्ता खत्म कर दिया है और अब सचिन को अपना जीवनसाथी मान चुकी है।

सचिन का कहना है, हम पिछले दो सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अब हमारे रिश्ते को एक नाम मिल गया है। वहीं आयुषी ने साफ कर दिया है कि उसकी बेटी अब पहले पति विशाल के पास ही रहेगी।

ग्रामीणों में हैरानी

इस घटना से दुबे परिवार में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है। पति विशाल दुबे और परिजनों के लिए यह एक बड़ा सदमा है, वहीं स्थानीय ग्रामीण भी इस रिश्ते को लेकर हैरान हैं। बताया जा रहा है कि परिवार इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

कानूनी पेचीदगियां भी संभव

यह मामला न सिर्फ सामाजिक दृष्टिकोण (Kalyugi Maa) से संवेदनशील है, बल्कि कानूनी रूप से भी जटिल हो सकता है, क्योंकि महिला का विवाह पूर्व में हो चुका था और उसकी एक संतान भी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और कानून इस संबंध में क्या रुख अपनाते हैं।

मंदिर में की शादी

मां बोली- प्यार कभी भी हो सकत है