रायपुर, 12 मई। Kharora Road Accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 20 किमी दूर खरोरा में देर रात तीन ट्रकों की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। मृतक छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे जब उनकी गाड़ी दो ट्रकों से टकरा गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है।
हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।