मेरठ, 25 जनवरी। Killed in Encounter : मेरठ में पति, पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया। SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने आरोपी को घेरा तो फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के सीने में गोली लग गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ लिसाड़ी गेट के पास हुई। आरोपी नईम बाबा 50 हजार का इनामी था।
SSP ने बताया- नईम दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। वह अपना वेष और नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस को इसकी तलाश थी। नईम ने 9 जनवरी को अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार की हत्या की थी। इस हत्याकांड में उसका दूसरा साथी फरार चल रहा है। उस पर भी 50 हजार रुपए का इनाम है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

परिवार के पांच लोगों की हत्या
पिछले दिनों यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था। लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन में एक घर से पति, पत्नी और उनकी तीन बेटियों का शव मिला। मृतकों में पति मोइन, पत्नी असमा और उनकी तीन बेटियां अफ़्सा, अजीजा और अदीबा शामिल थीं। जानकारी के अनुसार, मोइन मिस्त्री का काम करता था। पड़ोसियों ने बताया कि घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और अंदर से किसी तरह की हलचल नहीं हो रही थी। शक होने पर जब पुलिस को सूचना दी गई तो दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया। पुलिस को मोइन और असमा के शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि तीनों बच्चियों के शव बेड बॉक्स से बरामद हुए थे। पुलिस को एक साल की बच्ची की लाश बोरी में मिली थी, उसकी भी हत्या करके लाश बॉक्स में छिपाई गई थी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
372/1999 धारा 457, 380 IPC थाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ल।
373/1999 धारा 379, IPC थाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली।
419/1999 धारा 380, IPC थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली।
216/2000 धारा 302, 201 IPC थाना खजूरी खास, जिला नार्थ ईस्ट, दिल्ली।
23/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना, लिसाडी गेट जनपद मेरठ।
39/2006 धारा 302 IPC थाना मुंब्रा, महाराष्ट्र
दिल्ली और ठाणे के हत्या के मामलो में आरोपी नईम अपराधी फरार चल रहा था।