नई दिल्ली, 24 मार्च| Lady Dance On Terris : रील बनाने का खुमार लोगों के सिर पर ऐसे चढ़कर बोल रहा है कि लोग वायरल होने के लिए कुछ भी ऊटपटांग हरकतें करते नजर आ रहे हैं। करें भी क्यों ना आखिर ऐसे वीडियोज़ को काफी व्यूज भी मिल जाते हैं। लेकिन कई बार लोगों को रील्स के लिए ऊटपटांग हरकतें करना उन्हें काफी भारी पड़ जाता है।
कई बार तो लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। हाल में एक महिला का ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रील बनाने के लिए घर के छज्जे पर चढ़ कर डांस करती नजर आ रही है। डांस करते-करते महिला को पता नहीं ऐसी क्या सूझी कि वह हादसे का शिकार हो गई। लेकिन इस हादसे को देख आपको दुख कम मजा बहुत ज्यादा आएगा|
घर के छज्जे से नीचे गिरी महिला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पीले रंग की साड़ी पहने मकान की छत पर चढ़कर डांस कर रही है। महिला भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। भोजपुरी गाने पर वह कुछ देर डांस करती है। फिर वह घर के छज्जे से नीचे उतरने लगती है।
इसी दौरान महिला की साड़ी का एक कोना टीन के छज्जे के एक हिस्से में फंस जाता है। जिससे महिला लड़खड़ाते हुए उस छज्जे से नीचे गिर पड़ती (Lady Dance On Terris)है। महिला के गिरने के बाद उसकी साड़ी आखिरी तक उस छज्जे में फंसी रहती है। जिससे वह लटक रही होती है। इस पूरे नजारे को देख लोगों की हंसी छूट गई।
वायरल हुआ महिला का ये वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कंचन नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @lalankanchan31 से शेयर किया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है।
जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा (Lady Dance On Terris)है। दूसरे ने लिखा- दर्शकों को हंसाने के लिए आपका शुक्रिया। तीसरे ने लिखा- वाह दीदी वाह। चौथे ने लिखा- यह देख आंखों को बड़ा सुकून मिला।