Lightning Strike: Very tragic accident in Rajnandgaon...! 8 people died due to lightning... 4 children includedLightning Strike
Spread the love

राजनांदगांव, 23 सितंबर। Lightning Strike : राजनांदगांव में बेदह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें चार बच्चे और चार युवकों की जान चली गई है। ये घटना राजनांदगांव के जोरातराई गांव की बताई जा रही है।

राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आ रही है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गयी। घटना राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार स्कूली बच्चे आ गये।

हादसे के वक्त सभी स्कूली बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं चार युवक भी बिजली की चपेट में आये। घटना सोमानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गयी। कलेक्टर भी खुद मौके पर रवाना हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस रवाना की गयी।