Liquor Scam : बिग ब्रेकिंग…! शराब घोटाला में घिरे अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ अब CBI जांच…राज्‍य सरकार ने पीई के लिए दी मंजूरी… यहां देखें Copy

Spread the love

रायपुर, 18 अक्टूबर। Liquor Scam : छत्‍तीसगढ़ में शराब में हुए कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में घिरे भारतीय दूर संचार सेवा (आईटीएस) के अफसर अरुण पति त्रिपाठी के खिलाफ अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई जांच करेगी। छत्‍तीगसढ़ सरकार ने त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि त्रिपाठी भारतीय दूर संचार सेवा के अफसर हैं और छत्‍तीसगढ़ में प्रति‍नियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। यहां आबकारी विभाग में विशेष सचिव रहने के दौरान उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार करने का आरोप है। त्रिपाठी के खिलाफ ईडी और एसीबी की जांच चल रही है। त्रिपाठी के खिलाफ झारखंड में भी शराब घोटाला का आरोप लगा है।