Spread the love

रायपुर, 24 मई। Mahadeva App Update : पुलिस ने महादेवा एप केस में बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से पांच सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी आर-555 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से करोड़ों के लेनदेन के साथ ऑनलाइन सट्टे का सेटअप भी जब्त किया है। आज इस पूरे मामले का खुलासा कर पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।

पुलिस टीम पहुंची दिल्ली

दरअसल, डीडी नगर पुलिस ने आईपीएल सटोरिये पर कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल 2024 को अनिल आहूजा को विकास विहार काॅलोनी कृष्णा अपार्टमेंट डीडी नगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में उसने दिल्ली में बैठे अपने साथियों के बारे में जानकारी दी थी। एसएसपी संतोष सिंह ने एक संयुक्त टीम का गठन कर उसे दिल्ली रवाना किया। पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए उन्हें लोकेट किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर आरोपी सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम किरायेदार बनकर अपार्टमेंट की रेकी की। इसके बाद आरोपियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने फ्लैट में रेड कार्यवाही की। इस दौरान फ्लैट में कुल 5 व्यक्ति मिले जो लैपटॉप एवं मोबाइल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

लैपटॉप मोबाइल चेकबुक पासबुक जप्त

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना रेड्डी आर-555 आईडी पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया। इन सभी 5 सटोरिये को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 4 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना डीडी नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 176/24 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।

02. रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उ.प्र.)।

03. जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 06 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल।

04. शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हाॅस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)।

05. ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल। हाल पता – मौली काम्पलेक्स मौली जागरा चण्डीगढ़।

You missed