Mainpuri MMS Case : BJP महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे का 130 अश्लील वीडियो वायरल…सुनिए पत्नी ने क्या कहा VIDEO

Spread the love

मैनपुरी, 02 जून। Mainpuri MMS Case : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि शुभम ने शादी के बाद भी अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन संबंधों के वीडियो जानबूझकर उसे दिखाए।

पत्नी का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो शुभम ने उसे धमकाया और कहा कि उसकी मां भाजपा नेता हैं, इसलिए कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने यह भी आरोप लगाया कि शुभम ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, यहां तक कि एक बार सिगरेट से जलाया। इस मामले में पुलिस ने शुभम, उसकी मां और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पत्नी ने परिवार और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

वायरल वीडियो में दिख रही दूसरी महिला ने भी शुभम की पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि बिना उसकी अनुमति के वीडियो वायरल किए गए और उसकी निजता का उल्लंघन हुआ। अब यह मामला दो पक्षीय हो गया है।

शुभम गुप्ता मैनपुरी शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार के मालिक का छोटा भाई है। उसका परिवार शहर के प्रतिष्ठित और राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवारों में गिना जाता है। उसकी मां भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने खुद को इस नेत्री से अलग कर लिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला नेत्री अब भाजपा में नहीं हैं और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला गंभीर है और पुलिस द्वारा दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रशासन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी ने किया नेत्री से किनारा

इस पूरे मामले में अब दो पक्ष सामने आ गए हैं- एक ओर शुभम की पत्नी के गंभीर आरोप और दूसरी ओर वीडियो में दिख रही महिला की शिकायत। पुलिस ने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। शुभम गुप्ता मैनपुरी शहर के एक मशहूर मिष्ठान भंडार के मालिक का छोटा भाई है और उसका परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। उसकी मां भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि, जब यह मामला सार्वजनिक हुआ तो भाजपा संगठन ने खुद को इस पूरे प्रकरण से और संबंधित नेत्री से किनारा कर लिया।

वायरल हुआ वीडियो और दूसरा मुकदमा

मामला यहीं नहीं रुका। जब शुभम के अश्लील वीडियो वायरल (Mainpuri MMS Case) हुए, तो उसमें दिख रही दूसरी महिला ने भी मोर्चा खोल दिया। उसने शुभम की पत्नी और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि बिना उसकी अनुमति के वीडियो वायरल किए गए और उसकी निजता का उल्लंघन हुआ। महिला का आरोप है कि शुभम की पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने उसका वीडियो वायरल किया है। अब यह मामला दो तरफा हो चुका है। एक ओर शुभम की पत्नी का आरोप, दूसरी ओर वीडियो में दिख रही महिला की शिकायत। पुलिस ने दोनों मुकदमों को दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है।