Manifesto of CG Congress : अब धान मिलेगा 3200 रु प्रति क्विंटल…भूमिहीनों को मिलेंगे 10,000 रु प्रतिवर्ष..देखें बिंदुवार घोषणा

Spread the love

रायपुर, 05 नवंबर। Manifesto of CG Congress : छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें समाज के सभी वर्गों के लिए पहले से ज्‍यादा का वादा है। प्रदेश के 7 जिलों से कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में घोषणा पत्र जारी किया। डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, जगदलपुर में प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, दुर्ग में ताम्रध्‍वज साहू और कवर्धा में मोहम्‍मद अकबर ने घोषणा पत्र जारी किया।

रायपुर में घोषणा पत्र जारी करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि हमने भरोसे का घोषणा पत्र लिखा है। आज के दिन किसी के साथ भरोसा शब्‍द जुड़ता है तो वह कांग्रेस के साथ जुड़ता है। जुमलेबाजी शब्‍द किसी के साथ जुड़ता है तो वह भाजपा के साथ जुड़ता है। हमनें पिछली बार जब कहा कि किसानों के ऋण माफ करेंगे। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ करने का किया। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपये माफ किया।

कांग्रेस का वादा

इस बार भी किसानों का कर्जा माफ होगा। इस बार भी सरकार बनते ही कर्जा माफ किया जाएगा।

धान खरीदी: 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू कर दी गई है।

धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी की जाएगी

केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त

200 यूनिट बिजली बिल फ्री, 200 यूनिट से अधिक खपत पर 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ

भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये सालाना

700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जांएगे।

गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना सभी वर्ग के लिए लागू होगा।

साढ़े 17 लाख परिवारों को आवास दिया जाएगा।

तेंदूपत्‍ता संग्रहकों प्रति मानक बोरा 4000 हजार रुपये बोन दिया जाएगा

लघुवनोपज पर समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्‍त दिया जाएगा।

10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। एपीएल को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

सड़क दुर्घटना में सीएम विशेष सहायता योजना के तहत नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा दी जाएगी।

तिवरा भी समर्थन मूल्‍य पर खरीदा (Manifesto of CG Congress) जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र – पॉइंटर

किसानों का कर्ज माफ होंगा पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है।

20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।

केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।

6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।

भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।

2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।

बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।

500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा।

17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।

63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।

बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत।

एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।

छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।

महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।

छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।

युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।