Spread the love

रायपुर, 19 जुलाई। Martyred Soldiers LIVE : सीएम विष्णु देव साय ने बीजापुर-सुकमा सीमा पर हुए माओवादी हमले में शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैं शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता हूं। उनका बलिदान ख़ाली नहीं जाएगा। हमारे जवानों का हौसला और बलिदान राज्य में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

वहीं, आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जवान भरत लाल साहू बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।