Spread the love

कवर्धा, 21 मई। Mass Funeral : कवर्धा में सोमवार को पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई। आज सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

17 लोगों का एक ही गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जबकि, दो मृतक महिलाओं का दूसरे गांव में दाह संस्कार हुआ। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी 17 लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल रहे। वो लम्हा बेहद रुला देने वाला था जब एक ही चिता पर 11 लोगों का दाह संस्कार किया गया, क्योंकि वे सभी एक ही परिवार के थे।

डिप्टी CM हुए भावुक

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज यानि मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सेमहरा गांव पहुंचे। आज यहां 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। यह बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाला दृश्य था। जब एक साथ 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। ये सभी वापस में रिश्तेदार थे। जब इतने लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी भावुक हो उठे।

सभी की आंखें नम

उस समय तो सभी की आंखें नम हो गईं जब एक ही चिता पर सभी शवों का दाह संस्कार किया गया। ये सभी एक ही परिवार के थे। यहां की परंपरा के मुताबिक, परिवार में अगर एक से ज्यादा मौत हो तो उनका अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाता है।

सोमवार को तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप पर सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे सभी गांव लौट रहे थे। तभी बाहपनी गांव में पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। 19 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों में 18 महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। हादसे में करीब 7 से ज्यादा लोग घायल भी हुए।

You missed