MDMK MP Died : राजनीतिक गलियारों से बेहद दुखद खबर…! टिकट नहीं मिलने से नाराज सांसद ने कल खाया जहर…आज मौत…देखें VIDEO

Spread the love

नई दिल्ली, 28 मार्च। MDMK MP Died : तमिलनाडु में एमडीएमके (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह इरोड लोकसभा से सांसद थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से वह नाराज थे और उन्होंने रविवार 24 मार्च, 2028 को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। सांसद गणेशमूर्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी तबियत बिगड़ गुई, जिसके बाद उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया। बाद में उन्हें पास के कोयंबटूर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां आज सुबह हार्टअटैक से निधन हो गया।

इरोड टाउन पुलिस ने पहले आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। वहीं, उन्होंने कहा कि अब इसे आत्महत्या से मौत के मामले में बदल दिया जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों ने शव को पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद शव को परीक्षण के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (आईआरटी) मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को यहां से 15 किलोमीटर दूर कुमारवलासु गांव ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गणेशमूर्ति 2019 में सांसद (MDMK MP Died) चुने गए थे। उन्होंने इससे पहले 1998 में पलानी और 2009 में इरोड से लोकसभा चुनाव जीता था। गणेशमूर्ति के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।