Spread the love

रायपुर, 17 मार्च। MIC Announced : रायपुर नगर निगम के बहुप्रतीक्षित मेयर इन काउंसिल (MIC) की घोषणा सोमवार को महापौर मीनल चौबे ने की।

दरअसल, सभापति के चयन के सप्ताहभर के भीतर महापौर परिषद के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। 7 मार्च को निगम के पहले सम्मेलन में सूर्यकांत राठौर को निर्विरोध सभापति चुना गया था। उसके अनुसार 13 मार्च तक एमआईसी की घोषणा होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मेयर मीनल चौबे के शहर से बाहर होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

वार्डों के अनुपात में 20% पद MIC के लिए आरक्षित

बता दें कि, रायपुर निगम में 70 वार्ड पार्षद हैं। वार्ड के अनुपात में 20 प्रतिशत पद एमआईसी के लिए निश्चित किए गए हैं। इसके अनुसार 14 अलग-अलग विभाग तय किए जाएंगे और हर विभाग के अध्यक्ष के रूप में एक एमआईसी सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। एमआईसी सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। राज्य में जिस तरह मंत्रियों की भूमिका होती है, वही महत्व नगर निगम में एमआईसी सदस्यों की होती है। एमआईसी गठन का अधिकार महापौर को होता है। योग्य पार्षदों को ही इसकी जिम्मेदारी जाती है। जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण, गरीबी उपशमन जैसे विभाग महत्पूर्ण हैं।

मेयर इन काउंसिल के 14 सदस्य

दीपक जायसवाल- लोक कर्म विभाग

डॉ अनामिक सिंह – सामान्य प्रशासन

मनोज वर्मा- नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा

मनोज अवतार बगल- राजस्व

संतोष साहू- जल कार्य विभाग

गायत्री चन्द्राकार- लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग

सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी

महेंद्र खोडियार- वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग

खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग

सरिता दुबे – महिला बाल विकास

संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति

अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग

नंद किशोर साहू – खेल कूद युवा कल्याण

भोला साहू – पर्यावरण उद्यानिक विभाग