Minor Girl Raped : छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की से महाराष्ट्र में रेप, रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा आरोपी

Spread the love

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की से एक युवक ने महाराष्ट्र के नागपुर में रेप (Minor Girl Raped) की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग को नागपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया। मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर रेलवे स्टेशन में नाबालिग लड़की GRP (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) को लावारिस हालत में मिली। नाबालिग ने जीआरपी को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद जीआरपी ने लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

दरअसल, नाबालिग लड़की 20 नवंबर को घरवालों को बिना कुछ बताए गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी सहेली, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पतासाजी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 20 नवंबर को उतई थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग लड़की लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। साइबर सेल की मदद से लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को 21 नवंबर को नागपुर जीआरपी से लड़की के बारे में जानकारी मिली।

जीआरपी ने बताया कि लड़की लावरिस हालत में मिली है। नाबालिग लड़की को नागपुर चाइल्ड केयर में रखा गया है। पुलिस 21 नवंबर को ही नागपुर पहुंची, जहां से लड़की को सकुशल बरामद किया। साथ ही दुर्ग लाकर परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह थाना उतई निवासी आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले झूठे प्यार में फंसाया, शादी का झांसा दिया, फिर घरवाले राजी नहीं होंगे, कहकर भगा ले गया। सबसे पहले रायपुर लाया। इसके बाद वहां से नागपुर ले गया। वहां किराए के मकान में रखा था। रेप के बाद लड़की को छोड़कर भाग गया।