MLA Late Bhima Mandavi : दंतेवाड़ा से बड़ी खबर…! दिवंगत विधायक की बेटी दीपा मंडावी का BJP से सवाल- क्यों किया उनके साथ ऐसा…? देखें क्या है सवाल…VIDEO

Spread the love

दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर। MLA Late Bhima Mandavi : दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने भाजपा के टिकिट वितरण पर सवाल खड़े कर दिए है। वह कह रही है मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं रही। उन्होंने भाजपा के लिए जान दे दी। उनके अधूरे काम को पूरा करने घरेलू महिला (मम्मी) ने कदम रखा। पूरा परिवार भाजपा का सम्मान करता है। उनके बलिदान को भाजपा के पदाधिकारियों ने क्यों नजर अंदाज कर दिया? आखिर कहा कमी रह गई। इस तरह की बात करते हुए विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा का हुए वीडियो वायरल हुआ है।

दीपा ने कहा है कि पापा ने भाजपा के लिए जान दे दी। उनके अधूरे काम को पूरा करने एक घरेलू महिला होते हुए भी उनकी मम्मी ने राजनीति में कदम रखा। पूरा परिवार भाजपा का सम्मान करता है। उनके बलिदान को भाजपा के पदाधिकारियों ने क्यों नजर अंदाज कर दिया? आखिर कहा कमी रह गई। बता दें कि विधायक भीमा मंडावी (MLA Late Bhima Mandavi) लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली विस्फोट में मारे गए थे।

देखें वायरल वीडियो