Most Impressive: In just 2 months of his tenure, humble tribal CM 'Vishnu' made a place in the list of influential people... at what number is his name...? see hereMost Impressive
Spread the love

रायपुर, 29 फरवरी। Most Impressive : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत ही कम समय में लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ने लगे हैं। अपने कार्यकाल के महज दो महीने में ही मुख्यमंत्री ने मोदी की गारंटी को लागू करने समेत कई उपलब्धियों से लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

अपने छोटे से कार्यकाल में सीएम साय न सिर्फ आदिवासियों बल्कि आम जनता का भी भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 77वां स्थान मिला है।

विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा सीट से लड़ा था, जिसमें उन्होंने 25 हजार 541 वोट से जीत दर्ज की। दरअसल, कम बोलने और बेहद विनम्र माने जाने वाले विष्णुदेव साय को, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बेहद करीबी माना जाता है।

राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े विष्णुदेव साय 1989 में जशपुर ज़िले के बगिया गांव में पहली बार पंच चुने गये। इसके बाद अगले ही साल उनकी पंचायत का सरपंच चुना गया था। उसी साल भाजपा ने उन्हें तपकरा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और अविभाजित मध्यप्रदेश में 1990 में वे पहली बार विधानसभा पहुंचे।

1998 में उन्हें बीजेपी ने फिर अपना प्रत्याशी बनाया और विष्णुदेव साय ने फिर से जीत हासिल की। एक साल बाद 1999 में उन्होंने रायगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ा और वे सांसद निर्वाचित हुए। 1999 से 2014 तक वे लगातार सांसद चुने गये। 2014 में उन्हें मोदी सरकार में पहली बार केंद्रीय इस्पात, खान, श्रम व रोजगार राज्य मंत्री की कमान सौंपी गई। इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष (Most Impressive) भी बनाया गया।