Spread the love

मैहर, 29 सितंबर। MP के मैहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही तकरीबन 17 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि बस प्रयागराज से नागपुर की तरफ जा रही थी। बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी। गैस कटर मशीन और जेसीबी की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

यह हादसा नेशनल हाइवे 30 पर हुआ है। इसमें पांच शवों को गैस कटर की मदद से निकला गया। गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। तेज रफ्तार आभा ट्रेवल्स की बस खड़े हाइवा से टकरा गई थी। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना नादान देहात थाना इलाके की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। बस के अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने के लिये पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। रास्ते में पत्थर लोड कर सड़क किनारे एक हाइवा (डंपर) खड़ा था। जिससे वह टकरा गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे मृतकों के शव को जेसीबी कटर के जरिए बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि बस हाइवा से टकराई है। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं।

You missed