नई दिल्ली, 10 मार्च। MP Announced : तेलुगु देश पार्टी के विजयनगरम के सांसद कालीसेट्टी अप्पलानायडू ने एक अजीब वादा किया है। उन्होंने कहा कि तीसरा बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये या गाय दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बोलते हुए सांसद ने घोषणा कि अगर कोई महिला तीसरे बच्चे को जन्म देती है जो लड़की है, तो उसे उनके वेतन से 50,000 रुपये दिए जाएंगे और अगर वह बच्चा लड़का है, तो उसे एक गाय दी जाएगी।
प्रदेश में मचा तहलका
अप्पलानायडू की घोषणा ने पूरे आंध्र प्रदेश में तहलका मचा दिया है। अब यह ऐलान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू समेत वरिष्ठ टीडीपी नेता घटती युवा आबादी और इसे बढ़ाने की जरूरत के बारे में बात कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अप्पलानायडू ने कहा, ‘मेरी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायडू द्वारा जनसंख्या बढ़ोतरी के लिए उठाए जाने वाले कदमों के साथ-साथ तीसरे बच्चे के लिए दोनों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के बाद की गई है। हम महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कह रहे हैं और अगर तीसरा बच्चा पैदा होता है तो हम प्रोत्साहन राशि देंगे।’ राज्य में युवा आबादी बढ़ाने पर जोर
प्रकाशम जिले के मरकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम सीएम नायडू ने घोषणा की थी कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के समय मैटरनिटी लीव दी जाएगी, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों। सभी महिलाओं को मैसेज देते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि आने वाले सालों में राज्य में युवा आबादी बढ़ाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए।
महिला पुलिस कांस्टेबलों को मैटरनिटी लीव
गृह मंत्री वी अनिता ने घोषणा की कि महिला पुलिस कांस्टेबलों को बच्चों की संख्या की परवाह किए बिना मैटरनिटी लीव दी जाएगी। अब तक महिला कर्मचारियों खासतौर महिला पुलिस अधिकारियों को छह महीने के लिए मैटरिनिटी लीव मिलती थी। इसमें हर एक को केवल दो प्रसवों के लिए पूरा वेतन मिलता था। शनिवार को सीएम और गृह मंत्री दोनों ने घोषणा की कि महिला कर्मचारी के बच्चों की संख्या की परवाह किए बिना सभी को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। पत्रकार से बने राजनेता
अप्पलानायडू पहली बार पत्रकार से राजनेता बने हैं। वह टीडीपी (MP Announced) के कार्यकर्ताओं को को बुनियादी शासन संबंधी मुद्दों पर ट्रेनिंग देते थे। 2024 का चुनाव अप्पलानायडू का पहला चुनावी अभियान था, क्योंकि उन्हें नायडू ने आखिरी समय में आश्चर्यजनक तौर पर चुना था। अप्पलानायडू 25 साल से टीडीपी के साथ हैं। 2004 में वे टीडीपी के मानव संसाधन विकास विंग के सदस्य बन गए और उन्हें विजयनगरम में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए टीडीपी के उत्तरी आंध्र ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का प्रभारी नियुक्त किया गया।