MP BJP CHUNAV NEWS : बड़ी खबर…! 94 सीटों पर मंथन…कट सकते हैं 30 से ज्यादा MLA और 5 मंत्रियों के टिकट

Spread the love

भोपाल, 16 अक्टूबर। MP CHUNAV NEWS : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। बीजेपी 4 सूची में 136 सीटों पर नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। इसी हफ्ते बाकी शेष बची 94 सीटों पर नामों को फाइनल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा विधायकों और 5 मंत्रियों के टिकट कट सकते हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पांचवी लिस्ट जारी की जाएगी।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगल बज चुका हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। कल रविवार को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें 144 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। भारतीय जनता पार्टी अब तक अपने उम्मीदवारों की कुल 4 सूची जारी कर चुकी है। जिसमें 136 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा की है। आई है। शेष 94 सीटों पर इसी हफ्ते नामों को फाइनल किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा में मंथन लगातार जारी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पांचवी सूची जारी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि BJP उम्मीदवारों की पांचवी सूची में कई बड़े बदलाव कर सकती है। 30 से अधिक विधायकों और 5 मंत्रियों के टिकट कट सकते हैं। पार्टी मंत्री गौरी शंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट देने पर विचार कर रही है। विधायक सुलोचना रावत के बेटे विशाल को भी चुनाव (MP CHUNAV NEWS) लड़ा सकती है। इसके साथ ही मंत्री इंदर सिंह परमार की सीट बदलने पर भी विचार किया जा रहा है।