पूर्णिया, 13 फरवरी। MPPSC : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती में धांधली के आरोप लगे हैं। दिव्यांग कोटे से चयनित प्रियंका कदम का डांस वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने आरोप लगाया है कि दिव्यांग कोटे का दुरुपयोग किया गया है। इस मामले में लोक सेवा आयोग से जांच की मांग की जा रही है। आरोप है कि दिव्यांग कोटे से भर्ती में खेल हुआ है जिनका चयन हड्डी से जुड़े रोग में दिव्यांग कोटे से हुआ है उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन का आरोप है कि MPPSC की साल 2022 की भर्ती में प्रियंका कदम का चयन धांधली से हुआ है। दरअसल, एमपीपीएसी भर्ती 2022 में प्रियंका कदम का चयन दिव्यांग कोटे से हुआ था और वे फिलहाल जिला आबकारी अधिकारी हैं, लेकिन हाल ही में उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
प्रियंका कदम की कहानी बड़ी मार्मिक है। प्रियंका के पिता चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं। प्रियंका की मां सिलाई का काम करती है। किराए के घर में बड़ी मुश्किल से गुजर बसर होती थी। कोचिंग की फीस और पढ़ाई का खर्चा तो संभव ही नहीं था क्योंकि परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। मुख्यमंत्री से ₹100000 की सहायता मिली।
दोनों पैरों की टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए ₹100000 भी काफी नहीं थे लेकिन प्रियंका के दोस्त बड़े अच्छे हैं। उन्होंने प्रियंका की मदद की। दोनों पैरों की टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के कारण प्रियंका कदम अस्थि बाधित दिव्यांग कैटेगरी में आ गई है। इस विशेष आरक्षण के कारण ही प्रियंका का सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हो गया है।
पेनकिलर खाकर डांस करती
एक तरफ प्रियंका की दर्द भरी कहानी और दूसरी तरफ ऐसी जानलेवा उद्दंडता। प्रियंका के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जब भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार देवेंद्र मीणा ने प्रियंका से सवाल किया, तो प्रियंका ने बताया कि, डॉक्टर ने बहुत सारे रिस्ट्रिक्शन बताए। दस-पंद्रह मिनट तो अच्छे से चल लेती हूं उसके बाद पैरों में सूजन आ जाती है। पैर दर्द होने लगता है।
पेनकिलर खानी पड़ती है। दस-पंद्रह मिनट से ज्यादा बैठ नहीं सकती हूं। रिस्ट्रिक्टेड लाइफ है। लोगों को दिखती हूं कि नॉर्मल हूं। दर्द सहने की आदत पड़ गई है। ज्यादा दर्द होता है तो पेनकिलर खा लेती हूं। डॉक्टर ने डांस करने के लिए मना किया है। पेनकिलर खाकर डांस कर सकती हूं। एंजॉयमेंट के लिए थोड़ा बहुत 5-10 मिनट डांस कर लेती हूं।
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद भी ऐसा जानलेवा डांस
डाक्यूमेंट्स एकदम क्लियर है परंतु प्रियंका की कई चीजे मैच नहीं कर रही है। प्रियंका का कहना है कि 10 मिनट भी ठीक से नहीं चल पाती। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा क्लियर करने के बाद जब 12 नवंबर 2024 को इंटरव्यू के लिए MPPSC INDORE गई थी तो बैसाखी के सहारे चलकर इंटरव्यू दिया था। डांस का जो वीडियो सामने आ रहा है, उसमें प्रियंका जो डांस स्टेप कर रही है, इसके कारण कूल्हे पर सबसे ज्यादा प्रेशर पड़ता है।
सवाल सिर्फ इतना सा है कि, जब टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हो गई है तो फिर ऐसा जानलेवा डांस करने की क्या जरूरत है। डांस के दूसरे कई ऐसे स्टेप होते हैं जिनसे कूल्हे पर प्रेशर नहीं पड़ता। हालांकि प्रियंका, किसी भी प्रकार की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। उसे पहले से पता था कि यह सब कुछ होने वाला है।